सिंगर रियार साब अपने गाने की लोकप्रियता देखते हुए फूले नहीं समा रहे हैं। पूरे सोशल मीडिया पर उनका गाना तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स भी इस गाने पर जमकर झूम रहे हैं। इन दिनों विक्की का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है
विस्तार
गायक तरुण सिंह सुरजीत सिंह रियार उर्फ रियार साब कुछ महीने पहले तक केवल एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थे, लेकिन उनके गाने ओब्सेस्ड ने उन्हें रातों रात स्टा maruja र बना दिया। गाने के बोल हैं 'गड्डियां उच्चियां रखियां ', जिसने न केवल सोशल मीडिया पर अनगिनत रील्स के साथ बल्कि संगीत चार्ट पर भी अपनी नंबर वन जगह बनाने के साथ देश को झूमने पर मजबूर कर दिया है।
'गड्डियां उच्चियां रखियां की लोकप्रियता देख हो रही है खुशी
सिंगर रियार साब अपने गाने की लोकप्रियता देखते हुए फूले नहीं समा रहे हैं। पूरे सोशल मीडिया पर उनका गाना तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स भी इस गाने पर जमकर झूम रहे हैं। इन दिनों विक्की का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सिंगर रियार साब के इसी गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। विक्की के स्टेप्स इतने कमाल के हैं कि उनकी डांस वीडियो को मिलियन में लाइक्स मिले हैं।


.png)

0 Comments